महापौर मीनल चौबे ने जोन 5 अंतर्गत प्रोफेसर कालोनी क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य की प्रगति प्रत्यक्ष देखी और बारिश के पूर्व नाला निर्माण कार्य शत -प्रतिशत पूर्ण करवाने दिये निर्देश…
- हरसंभव प्रयास किया जाये कि प्रोफेसर कालोनी में बारिश में जलभराव की समस्या से नागरिको को कोई असुविधा ना होने पाये-महापौर के सख्त निर्देश
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन 5 अंतर्गत वामनराव लाख वार्ड क्षेत्र में प्रोफेसर कालोनी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन नाला के कार्य की प्रगति का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष निरीक्षण एवं समीक्षा नगर निगम जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अंबर अग्रवाल, वामन राव लाखे वार्ड पार्षद श्री कृष्णा सोनकर सहित जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता सुश्री कृति शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा की उपस्थिति में करते हुए आवश्यक निर्देश जोन 5 के संबंधित अधिकारियों को स्थल पर दिये।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नाला निर्माण के शेष कार्यो को तेज गति से करवाकर मानसून के पूर्व पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं, ताकि जल की निकासी की सुगम व्यवस्था कायम की जा सके।
महापौर ने सख्त निर्देश दिए हैँ कि कि अधिकारीगण विशेष ध्यान रखे कि इस बारिश में प्रोफेसर कालोनी क्षेत्र में जल का भराव ना हो और इसके चलते नागरिको को असुविधा ना होने पाये। महापौर ने समस्त नालों में बारिश के पूर्व तल्ले तक सघन सफाई करवाकर लद्दी निकलवाकर गंदे पानी का निकास सुगम बनाने की व्यवस्था पूर्वनिश्चित करने के निर्देश दिये।
महापौर ने स्पष्ट निर्देशित किया है कि अभियंतागण और ठेकेदार नाला निर्माण के समय ढाल का विशेष ध्यान रखकर निर्माण कार्य करवाएं, जिससे बारिश का गन्दा पानी पूरी तरह से निकास हो सके। सफाई कार्य में कोई लापरवाही अथवा हीला -हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा। बारिश पूर्व निकास की व्यवस्था करना रायपुर नगर पालिक निगम का दायित्व है एवं इसे सबके साथ मिलकर सहयोग से पूरा करना है । महापौर ने नाला निर्माण का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सम्बंधित जोन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। महापौर ने सुझाव दिया कि मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व जल निकासी व्यवस्था के नाम पर कोई अनावश्यक प्रयोग नहीं किया जाये। जिससे नाला निर्माण की व्यवस्था के अंतर्गत अच्छी सुगम निकास की व्यवस्था बारिश के दौरान व्यवहारिक तौर पर प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र में सुनिश्चित हो सके।


