June 27, 2026

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पहुंचे दुर्ग कलेक्टर व एसएसपी…

IMG-20260627-WA0005
  • न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर ने किया आयोजन 

भिलाई । न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर द्वारा आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में दुर्ग जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने दोनों अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब के महासचिव दिलीप शर्मा ने उपस्थित अतिथियों को क्लब की विभिन्न रचनात्मक व सामाजिक गतिविधियों, पत्रकार कल्याण योजनाओं और भविष्य की रूपरेखा से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल पर जोर देते हुए शहर के विकास में पत्रकारों की सकारात्मक भूमिका की सराहना की।

वहीं एसएसपी विजय अग्रवाल ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस-पब्लिक समन्वय में प्रेस के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य पत्रकार उपस्थित रहे।