एसोसिएशन ने मनाई जयंती एवं किया श्रमवीरों का सम्मान…
भारत में आरक्षण के जनक एवं बहुजन समाज के मसीहा राजर्षी छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती एवं कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों के जून-2026 में सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सेवानिवृत्त सम्मान समारोह मुख्य अतिथि माननीय बी एल चंदवानी जी, कार्यपालक निदेशक, दुर्गापुर स्टील प्लांट के मुख्य आतिथ्य एवं भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी. / एस टी एम्पलाईज एसोसिएशन (प. क्र-6976) के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में डॉ अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री बी एल चदवानी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे बहुजन समाज में अनेक ऐसे महापुरूष हुए हैं जिन्होंने जीवन पर्यन्त समाज के उत्थान हेतु कार्य किये हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज ने सन 1902 में ही कोल्हापुर रियासत में पिछड़ी जातियों एवं दलितों के लिए सरकारी नौकरियों तथा शिक्षा में 50 प्रतिशत का ऐतिहासिक आरक्षण लागू किये थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कोमल प्रसाद ने कहा कि हमारे कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मेहनत का ही परिणाम है कि भिलाई इस्पात सयत्र लगातार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादन का रिकार्ड बना रहा है। इस महीने सेवानिवृत्त होने वाले श्रमवीरों को उनकी स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए बधाई दी।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ प्रसाद अहिरवार ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने डॉ अम्बेडकर जी को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में एवं उनके सामाजिक कार्यों में आर्थिक सहायता किये थे। उन्होने श्रमवीरों को सेवानिवृत्ति पश्चात पात प्राप्त होने वाली रकम का सही निवेश सही जगह करने की भी सलाह दी। कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के श्रमवीरों झगर सिंह, महाप्रबंधक, बाबूसिह कबर इंजीनियरिंग एसोसिएट, अर्जुन सिंह ठाकुर इंजीनियरिंग एसोसिएट, सुन्हेर राम ठाकुर, जूनियर इंजीनियर का एसोसिएशन की ओर से पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल, एसोसिएशन की पत्रिका नया सवेरा, यादगार शुभकामना पत्रक एवं मिठाई भेट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर हमारे श्रमवीरों की धर्म पत्नि का भी पुष्पगुच्छ भेटकर सम्मान किया गया।
समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, जोनल सचिव कालीदास बघेल, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भुआर्य, धनजय मेश्राम, लेखराम घरेंन्द्र, तथागत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल साखरे, मेघनाथ जांगडे, हेमचंद करें, रवीन्द्र ठाकुर, सालिक राम ध्रुव, चिमन लाल तारम, जगत राम रावटे, फगन राम सहित बडी संख्या में श्रमवीर उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य धनंजय मेश्राम ने किया।
इस प्रेस विज्ञप्ति को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित एवं सोशल मीडिया के चैनलों में प्रसारित करने की असीम कृपा करें।




