रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल के बाजू मैदान में दिनांक 28 जून 2026 रविवार को सुबह 11 बजे 411.26 लाख रूपये में हीरापुर, अटारी, जरवाय इंटरनल रोड का निर्माण कार्य , 75 लाख रूपये में अटारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य , 178.43 लाख रूपये में विभिन्न विकास कार्यों का किया जायेगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण…
- रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मन्त्री राजेश मूणत मुख्य अतिथि , महापौर मीनल चौबे अध्यक्ष, छग मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष, जल कार्य विभाग अध्यक्ष, जोन 8 जोन अध्यक्ष, वार्ड 1 के वार्ड पार्षद क्रमशः अति विशिष्ट अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे सम्मिलित
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत वीर सावरकर नगर वार्ड कमाक 1 क्षेत्र में 411.26 लाख रूपये में हीरापुर, अटारी, जरवाय इंटरनल रोड निर्माण कार्य , 75 लाख रूपये में अटारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य और 178.43 लाख रूपये में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण दिनांक 28 जून 2026 रविवार को सुबह 11 बजे प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल के बाजू मैदान वार्ड क्रमांक 1 के क्षेत्र में किया जायेगा।
भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत सम्मिलित होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे करेंगी। आयोजन में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छग मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड और विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जल कार्य विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, नगर निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, वीर सावरकर नगर वार्ड कमाक 1 के पार्षद श्री संदीप साहू सम्मिलित होंगे।