June 27, 2026

नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में कोटपा एक्ट अंतर्गत खमतराई भनपुरी, गोगांव स्कूल के समीप और छोटा रेल्वे स्टेशन के पास नगर निगम जोन 1 द्वारा पुलिस प्रशासन सहित पान ठेलों का औचक निरीक्षण कर भारी मात्रा में नशे की सामग्रियों तम्बाकू, सिगरेट, गुटखा पाउच, पैकेट्स की जप्ती की गयी और लगभग 20-25 ठेले गुमटियां स्कूलों के आसपास से हटाई गयीं…

IMG-20260627-WA0020

रायपुर – आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर,

कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख समयपाल नगर निवेश विभाग श्री सुनील नायक एवं अन्य सम्बंधित जोन 1 नगर निवेश विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर कोटपा एक्ट अंतर्गत नगर निगम जोन 1 अंतर्गत खमतराई स्कूल,

भनपुरी स्कूल, गोगांव स्कूल और छोटा रेल्वे स्टेशन के पास नशे की सामग्रियों तम्बाकू, सिगरेट, गुटखा आदि के पैकेट्स, पाउच को पान ठेलों से भारी मात्रा में जप्त किया गया और भनपुरी,

खमतराई, गोगांव स्कूल के पास के लगभग 20-25 ठेलों को हटाए जाने की कड़ी कार्रवाई अभियान चलाकर की गयी.

You may have missed