ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की क्वीन बनीं Alpha, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में स्पाई थ्रिलर ने मारी बाजी
- एल्फा ने कमाई के मामले में छोड़ी छाप
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन में एल्फा की धाक
- ओपनिंग वीकेंड तक किया इतना कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क। हाल ही में सिनेमाघरों में निर्देशक शिव रवैल की बहुचर्चित फिल्म एल्फा को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकारों से सजी एल्फा कमाई के मामले में देश और विदेश में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
जिसके आधार पर रिलीज के तीसरे दिन एल्फा ने वर्ल्डवाइड बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एल्फा ने ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद ग्लोबली कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
वर्ल्डवाइड एल्फा की धुआंधार कमाई
आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। निर्माता आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली पेशकश के तौर पर इस मूवी से सभी को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं और एल्फा लगभग उनभर खरी उतरती नजर आई है, जिसका अंदाजा आप फिल्म की कमाई से लगा सकते हैं।
गौर करें एल्फा की वर्ल्डवाइड कमाई की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन इस मूवी ने ग्लोबली करीब 20 करोड़ की कमाई की है, जो शनिवार की तुलना में काफी अधिक है। इसके साथ ही अब एल्फा का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 58 करोड़ के पार पहुंच गया है।
ओपनिंग वीकेंड में 60 करोड़ के करीब कमाई करके एल्फा ने ये साबित किया है कि आने वाले दिनों में भी ये मूवी दुनियाभर में अपनी धाक जमाए हुए नजर आ सकती है। मालूम हो कि क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से एल्फा का ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला है, जो इसकी मोटी कमाई में काफी असरदार साबित हुआ है।