नगर निगम रायपुर में कैच द रैन पर जल संवाद…
- एनआईयूए के उत्सव चौधरी ने रायपुर नगर निगम के रैन वाटर हार्वेस्टिंग पर कार्य को सराहा एवं उसे और बेहत्तर कियान्वित करने शहर के बिल्डरों के प्रतिनिधियों, वास्तुविदों, जियो हाईड्रोलॉजिस्ट रेसीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा कर माँगा सुझाव
- आयुक्त संबित मिश्रा ने भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्षा जल संचयन हेतु अधिकाधिक स्थानों पर वैज्ञानिक तरीके से रैन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य करवाने पर फोकस रखने दिये निर्देश
- *अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने कैच द रैन अभियान को प्रभावी बनाने जनजागरण करने कहा
- *जियो हाईड्रोलॉजिस्ट विपिन दुबे ने ग्राउंड वाटर रिचार्ज पीट तकनीकी रूप से सही बनाने सुझाव दिया, ताकि जल निरन्तर शुद्ध बना रह सके
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय में कैच द रैन पर जल संवाद का आयोजन रखा गया। जिसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के श्री उत्सव चौधरी सम्मिलित हुए इस आयोजन में उन्होने रायपुर शहर के बिल्डरो के प्रतिनिधियों, आर्किटेक्ट, जियो हाईड्रोलॉजिस्ट, रेसीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, नगर निगम जोनो के नगर निवेश विभाग अभियंताओं के साथ जल संवाद करते हुए नगर निगम रायपुर द्वारा रैन वाटर हार्वेस्टिंग पर किये जा रहे कार्यों की सराहना की एवं उसे और बेहत्तर कियान्वयन करने सुझाव मांगा। उन्होने बिल्डरों के प्रतिनिधियों, आर्किटेक्ट, जियो हाईड्रोलॉजिस्ट, रेसीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से कैच द रैन अभियान को प्रभावी बनाने रैन वाटर हार्वेस्टिंग संबंधी किए गए अपने कार्यों को सोशल मीडिया में अपलोड करने की अपील की ताकि इसकी जानकारी आमजनों को सोशल मीडिया में मिल सके एवं वे अधिक से अधिक इससे लाभान्वित हो सके।
नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने भारत सरकार द्वारा रैन वाटर हार्वेस्टिंग पर निर्धारित मानको के अनुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में वर्षा जल संचयन अभियान चलाकर इसके प्रति सभी को जागरूक बनाकर अधिक से अधिक स्थानो पर वैज्ञानिक तरीके से रैन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य करवाने के निर्देश सभी जोनो के नगर निवेश अभियंताओं को दिये। उन्होने इस कार्य पर फोकस करने कहा। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की प्राथमिकता में भारत सरकार के निर्धारित मानको के अनुरूप विभिन्न माध्यमो से रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कैच द रैन अभियान का प्रभावी कियान्वयन किया जाना सम्मिलित है।
नगर निगम अपर आयुक्त जल श्री लोकेश्वर साहू ने कहा कि नगर निगम कैच द रैन अभियान के शहर में प्रभावी कियान्वयन हेतु एक माध्यम है। कार्य नागरिको के मध्य नागरिको को ही करना है। इस कार्य हेतु बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिको को जोड़कर जागरूकता लाना जैसे कार्य किये जाने चाहिए। बच्चें इसमें जनजागरूकता लाने सशक्त माध्यम की भूमिका निभा सकते है। वरिष्ठ नागरिक अपने अनुभव के आधार पर इसमें आवश्यक सहयोग सहित सुझाव मार्गदर्शन दे सकते है। जिससे सही तरीके से धरती माता को वापस जल वापस कर भावी पीढ़ियों के लिए जल को सुरक्षित किया जा सके। अपर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा सोनडोंगरी एवं गोकूल नगर में श्वान बधियाकरण कार्य निर्धारित मानको के अनुसार किया जा रहा है। सभी वार्डों में श्वानों के लिए फीडिंग केन्द्र निर्धारित करने पश्चात उसमें जनभागीदारी के माध्यम से वहां श्वानों को फीडिंग हेतु प्रभावी व्यवस्था दी जानी है इस हेतु रेसीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि समाजहित में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते है। शासकीय योजना के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रभावी कियान्वयन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशानुसार जनप्रतिनिधियों एवं जनता से समन्वय रखकर कार्य करना है। जिससे शासन की मंशा अनुसार कार्य हो सके।
जियो हाईड्रोलॉजिस्ट श्री विपिन दुबे ने सुझाव दिया कि किसी उद्यान में नगर निगम क्षेत्र में ग्राउंड वाटर रिचार्ज पीट तैयार कर प्रत्यक्ष में उसके परिणाम की जानकारी ली जा सकती है। सभी स्थानों पर ग्राउंड वाटर रिचार्ज पीट तकनीकि रूप से सही बनाये जाने चाहिए ताकि आगे चलकर उसका जल निरन्तर शुद्ध बना रहे एवं उसमें बैक्टीरिया आदि की कोई आशंका उत्पन्न ना होने पाये। आर्किटेक्ट ने इसमें एक्शन प्लान तैयार करने का सुझाव दिया ताकि रायपुर शहर में कैच द रैन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन जनजागरण के माध्यम से हो सके।


