कोंडागांव युवा कांग्रेस और एनएसयुआई ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तानाशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया…
कोंडागांव छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार आज जिला युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई, कोंडागांव द्वारा दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मोदी का पुरना बस स्टैंड कोंडागांव में नारे बाजी कर पुतला दहन किया गया।जिला अध्यक्ष पिताम्बर नाग ने कहा -दिल्ली में अपने अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे छात्रों पर दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा किया गया बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज महिला छात्रों का कपड़ा फाड़ना पथर चलना लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला है। छात्रों की आवाज को डंडे के बल पर दबाने का हर प्रयास निंदनीय है।इस अन्याय के विरोध में आज कोंडागांव में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पुतला दहन किया गया।कार्यकर्ताओं ने छात्रों के सम्मान, उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई में अपनी आवाज बुलंद करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर एनएसयुआई जिला अध्यक्ष पप्पू मण्डावी ने कहा-कि भाजपा सरकार छात्र विरोधी है। शिक्षा, रोजगार और हक की मांग करने वाले छात्रों पर लाठी चलवाना तानाशाही है”दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान हुई घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।अपनी जायज़ मांगों को लेकर आवाज़ उठा रहे छात्रों पर बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं है। छात्रों की बात सुनने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की आवश्यकता है। मैं इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करता हूँ NSUI इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।कार्यक्रम पुतला दहन कार्यक्रम में महेन्द्र नेताम प्रदेश अध्यक्ष राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन, जिला माहमंत्री जी पी यादव, कोषअध्यक्ष हरमोहन सिंह कोहली, पिताम्बर नाग जिला युवा कांग्रेस, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पप्पू मण्डावी सकुर खान प्रदेश सचिव, हेमा देवांगन शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, नरेंद्र देवांगन शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोंडागांव, ब्लॉक अध्यक्ष गण राजेश नेताम, गोकुल प्रधान, प्रेम सींग बैध, राकेश कुंजाम संजय करन, देवेन्द्र कोर्राम, विशाल शर्मा माहमंत्री, नंदू दिवान, बाबा खान, सुरेश कोर्राम, गुणमती नायक, लेखनी प्रधान, सुखराम नेताम, कामेश दूबे, तरुण भौमिक, हितेश डीमर, वल्ली मेमन, भूपेंद्र पांडे, दिलीप सोरी, श्याम सींग अन्नी मरकाम, दिनेश यादव, वेदप्रकाश कश्यप, कल्पेश दिवान, वेदांश चौबे, अनिल सोरी, माखन सोरी, घनश्याम सोरी, ललेश सोरी, एवं युवा कांग्रेस और एनएसयुआई के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
