आर्ट कॉम, हर आंगन एक पेड़ के पदाधिकारियों ने नगर पालिका निगम भिलाई के नवनियुक्त आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह का स्वागत पौध देकर किया !
भिलाई : स्वागत के दौरान आर्टकॉम हर आंगन एक पेड़ कि टीम कि ओर से संरक्षक श्री करमजीत सिंह जी,अध्यक्ष गुरुनाम सिंह जी,मीडिया सलाहकार श्री अमिताभ भट्टाचार्य जी , मेघा कौर एवं संतोष जायसवाल जी उपस्थित रहे !
इस दौरान आर्टकॉम, हर आंगन एक पेड़ के सदस्यों ने अपने विगत 8 वर्षों से लगातार पर्यावरण एवं वाटर हार्वेस्टिंग पर किए अनुकरणीय कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया !
जिसकी प्रशंसा आयुक्त महोदया ने की!
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष श्री गुरुनाम सिंह ने सुझाव के तौर पर आयुक्त महोदया को जब घरों का निर्माण का परमिशन दिया जाए ,उसमें एक पेड़ उस आंगन में एवं वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य करने पर बल दिया !
आर्टकॉम के सलाह कि प्रशंसा करते हुए आयुक्त महोदया ने इस हेतु आश्वत किया !
संरक्षक श्री करमजीत सिंह जी ने आयुक्त महोदया से चर्चा करते हुए ,उनके द्वारा आरंभ किए जाने वाले पर्यावरण एवं जल संवर्धन को एक बहुत अच्छा कार्य बताया ,जिसकी आज बेहद जरूरत है !
आर्टकॉम हर आंगन एक पेड़ ने निगम के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आने वाले समय में चलने हेतु अपना आश्वासन दिया !