बहुआयामी संस्था विद्या फाउंडेशन ने शासकीय स्कूल छावनी में बांटे कई बच्चों को चरण पादुका…
- फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि एवं उनकी टीम भी बच्चों के बीच पहुंचकर हुए भावुक
छत्तीसगढ़ की बहुआयामी संस्था विद्या फाउंडेशन जो की शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य करते आ रही है आज संस्था के द्वारा गीतांजलि कौशिक के सहयोग से छावनी स्थित शासकीय स्कूल जो कि मिडिल प्राइमरी स्कूल है वहां छोटे बच्चों को चरण पादुका बाटकर संस्था की अध्यक्ष और उनकी टीम के द्वारा चरण पादुका बाटी गई जिसमें टीम में विद्या फाउंडेशन से रश्मि सागर ,
खुशबू शेट्टी , वाय राजेंद्र राव , सलाहकार पर्यटन मंडल गीतांजलि कौशिक सोशल वर्कर , रेड ड्रॉप संयोजक सुरज साहू सिगमा फाउंडेशन डायरेक्ट कबीर साहू , रामकुमार साहू समाज सेवी सुमित बैठा शामिल थे उनके द्वारा बच्चों को चरण पादुका बाटी गई बच्चों ने चरण पादुका पहनते ही उनके चेहरे पर एक अलग मुस्कान देखी गई सभी बच्चे अपने पैरों में उन्होंने जब चरण पादूका पहनी तो उनको विद्या फाउंडेशन का एवं सभी टीम के लोगों को बच्चों ने और शिक्षकों ने उन्हें साधुवाद भी दिया विद्या फाउंडेशन के सराहनीय कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

