उद्योग चेम्बर भिलाई का दल मिला नवनियुक्त आयुक्त से …
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई की उद्योग इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल आज नगर निगम भिलाई की नई आयुक्त सुरुचि सिंह जी भेंट की व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व उद्योग चेम्बर अध्यक्ष जे पी गुप्ता जी ने स्वागत के बाद उद्योगों की समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में संचालित उद्योगों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं लंबे समय से लंबित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उनके शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन एवं उद्योग चैंबर भिलाई के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
अजय भसीन ने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क एवं अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, कर संबंधी व्यावहारिक समस्याओं, उद्योगों को उपलब्ध कराई जाने वाली नगर निगम सेवाओं में सुधार तथा उद्योग-अनुकूल प्रशासनिक वातावरण विकसित करने सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों को आयुक्त महोदया के समक्ष रखा।
आयुक्त महोदया ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत सभी समस्याओं को गंभीरता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से सुना तथा आश्वस्त किया कि नगर निगम प्रशासन उद्योगों एवं व्यापार जगत की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने तथा चरणबद्ध रूप से सभी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभावी प्रयास करने का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने उद्योग चैंबर के साथ नियमित संवाद बनाए रखने एवं समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने की बात भी कही।
उद्योग चैंबर भिलाई के प्रतिनिधियों ने आयुक्त महोदया के सकारात्मक एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कार्यकाल में नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्र के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा उद्योगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा, जिससे भिलाई का औद्योगिक एवं आर्थिक विकास और अधिक गति प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से श्री अजय भसीन (प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज), डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता (अध्यक्ष, उद्योग चैंबर भिलाई), श्री नरसिंह कुकरेजा, सरोजनी पाणिग्रही, मनोहर कृष्णानी,सुनील मिश्रा,सरमद इमाम,अखिलेश सिंह सहित उद्योग चैंबर भिलाई के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
उद्योग चैंबर भिलाई ने आयुक्त महोदया को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में नगर निगम भिलाई जनहित एवं उद्योग हित से जुड़े कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।