छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथी परिषद में सदस्य बनाए गए डॉ. चौधरी, कार्यकर्ताओं में हर्ष…
भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य होम्योपैथी परिषद का गठन किया है। इस संबंध में 22 जुलाई को अधिसूचना जारी कर दी है। परिषद में पूरे राज्य से 10 सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें इस्पात नगरी भिलाई के सेवाभावी होम्यौपैथी चिकित्सक और भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप चौधरी को सदस्य बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह संयोजक डॉ. चौधरी के इस मनोनयन पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। डॉ. चौधरी ने इस मनोनयन के लिए संगठन और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार जताया है।
परिषद के अन्य सदस्यों में डॉ. दिलीप मुकुंद पिम्पले, प्राचार्य, रायपुर होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय रामकुंड रायपुर, डॉ.निर्मल भोई,उप प्राचार्य एवं प्रोफेसर,रायपुर होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय रामकुंड रायपुर,डॉ. ओंकार सिंह राजपूत, शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बिलासपुर,डॉ.गुलाब टिकरिहा, टिकरिहा हॉस्पिटल खरोरा जिला रायपुर, डॉ. रश्मि सोनकर, मनेंद्रगढ़ राजलक्ष्मी होम्योपैथिक व्लीनिक जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , डॉ. यशपाल,बावरिया, श्रीजी होम्योपैथी सेंटर, देवेन्द्र नगर, सेक्टर-03, रायपुर,ऋतु पाण्डेय, फ्लैट नं. ए-302 सत्यम बिल्डिंग, गोलछा पार्क, साई मंदिर के पास महावीर नगर, डॉ. सुशील हरिरमानी, प्राध्यापक, रायपुर होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालय एवं हॉस्पिटल,रामकुण्ड, रायपुर,डॉ. अभ्युदयशक्ति तिवारी, सहायक संचालक,होम्योपैथी सचालनालय आयुष शामिल हैं।