Home दिल्ली पीएम मोदी का आधी रात छात्रों को वीडियो संदेश: कहा- पेपर लीक...

पीएम मोदी का आधी रात छात्रों को वीडियो संदेश: कहा- पेपर लीक पर कैबिनेट सख्त फैसला लेगी, इसी मानसून सत्र में बिल पास कराएंगे…

3
0

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक पर मचे महासंग्राम के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने आधी रात छात्रों को वीडियो संदेश जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाएगी। इसी मानसून सत्र में बिल पास कराएंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह भी कहा कि पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई के लिए कल कैबिनेट में चर्चा भी होगी। मंजूरी मिलने के बाद इसे अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा। साथ ही इसे जल्द पास कराने की कोशिश होगी।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- फ्रेंड्स पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। इससे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बेहद पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई महीनों में पेपर लीक की घटनाओं के बाद सरकार ने कई कदम उठाए हैं और दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह थी कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। इसलिए कम से कम समय में करीब 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराने की व्यवस्था की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि 19 तारीख को परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं और देशभर से सफल विद्यार्थियों की खुशी की खबरें सामने आ रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा- हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है। विभागों ने देर रात मुझे मसौदा भेजा है। इसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान हैं। इस पर शुक्रवार को कैबिनेट के बीच चर्चा होगी।