बस्तर की होनहार बेटी सुश्री हरिका राव नायडू को कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग…
कोंडागांव नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर असमय दुनिया छोड़ आत्महत्या कर ली बस्तर, जगदलपुर की होनहार बेटी सुश्री हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेसजनों ने दिवंगत बेटी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश के लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य संकट में डाल दिया है। यह केवल परीक्षा प्रणाली की विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के विश्वास पर भी गहरा आघात है।
कांग्रेसजनों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जेपी यादव, प्रदेश कांग्रेस सचिव शकूर खान , जिला महामंत्री गीतेश गांधी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती हेमा देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष कोंडागांव संजय करन मर्दापाल अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे उपाध्यक्ष राजेंद्र देवांगन शहर महामंत्री सनी चोपड़ा,किशोर ध्रुव शंकर मलिक ,वीनू कश्यप कल्पेश दीवान लेखनी प्रधान रंजिता अग्रवाल गुनमति नायक ललिता नेताम आरती नेताम वर्षा यादव नीलू देवांगन प्रतिक्षा सुरजाल अनीता पोयम गन्नू पोयम एवं समस्त मंडल अध्यक्ष युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
