Home दुर्ग गुरुद्वारा नानकसर नेहरू नगर भिलाई की त्रिवर्षीय (2026-2029 तक) प्रबंधक कमेटी का...

गुरुद्वारा नानकसर नेहरू नगर भिलाई की त्रिवर्षीय (2026-2029 तक) प्रबंधक कमेटी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न…

1
0

गुरुद्वारा नानकसर नेहरू नगर भिलाई की त्रिवर्षीय (2026-2029 तक) प्रबंधक कमेटी का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न ….प्रधान सेवादार के रूप में स . हरमिंदर सिंघ सैनी महासचिव स . सुखबीर सिंघ ब्रोका,उपाध्यक्ष द्वय स .अमरीक सिंघ दोसांझ , स जगजोत सिंध बिंद्रा ,कोषाध्यक्ष स. गुरमुख सिंघ, प्रबंधकीय कार्यकारिणी स.प्रताप सिंघ, स. रंजीत सिंघ रंधावा, स. मन मोहन सिंघ, स प्रेम सिंघ, स.सतनाम सिंघ, श्रीमती रणजीत कौर, स.सतपाल सिंघ कत्याल, स.परविंदर सिंघ बिन्द्रा, स . सुखदेव सिंघ गिल,स.कश्मीर सिंघ बोपाराय, स टहल सिंघ एवं स.बलदेव सिंघ बोपाराय सर्व सम्मति से चुने गए।

शांति पूर्वक चुनाव निष्पादन प्रमुख चुनाव अधिकारी जिला अधिवक्ता स. हरजीत सिंघ धनजल, सहयोगीगण स. जे. एस.संधू एवं स. कुलबीर सिंघ ने करवाया! महासचिव श्री ब्रोका जी ने अत्यंत हर्ष के साथ ये बताया की जब से सन् 1997 से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा नानकसर नेहरू नगर भिलाई अपने अस्तित्व में आई है तब से लेकर आज पर्यंत तक यहां गुटीय चुनाव नहीं हुए,

सर्वसम्मति से प्रबंधक कमेटी अपने स्वस्फूर्त निस्वार्थ सेवा भाव से अग्रसर निरंतर मानव सेवा माधव सेवा को आधार मान नित्य नए सोपानों को प्राप्त कर रही है समूह साध संगत अते एडवायसरी कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों एवं समूह स्त्री सत्संग सेवा समितियों ने नई प्रबंधकीय कमेटी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।