Home रायपुर बदलाव की कहानी: सब्जी- भाजी विक्रेता जयप्रकाश खरे को पीएम स्वनिधि से...

बदलाव की कहानी: सब्जी- भाजी विक्रेता जयप्रकाश खरे को पीएम स्वनिधि से जीवन में मिला नया आत्मविश्वास, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मिली मदद…

6
0

 रायपुर – रायपुर के सब्जी भाजी विक्रेता श्री जयप्रकाश खरे को जनप्रिय पीएम स्वनिधि योजना ने जीवन में नया आत्मविश्वास दिया है। वे जीवन में पीएम स्वनिधि योजना से मिली सहायता से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से कदम आगे बढा रहे है।

        वास्तव में पीएम स्वनिधि योजना सब्जी भाजी विक्रेता श्री जयप्रकाश खरे के जीवन में उनके परिवार की जरूरतो को पूरा करने बेहत्तर स्थिति निर्मित करते हुए केवल ऋण प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि उनके छोटे से व्यवसाय को मजबूत बनाकर सम्मान के साथ जीवन जीने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पडाव सिद्ध हुई है। श्री जयप्रकाश खरे अब पूर्व की तुलना में अधिक आत्म विश्वास के साथ अपना सब्जी भाजी व्यवसाय रायपुर शहर में संचालित कर रहे है। उन्हें योजना से मिली सहायता से उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहायता की है।

      पीएम स्वनिधि योजना के तहत सब्जी भाजी विक्रेता श्री जयप्रकाश खरे 20000 रू. का ऋण स्वीकृत होने के बाद अपने सब्जी भाजी व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त कर आर्थिक सहायता से अपने व्यवसाय को बेहत्तर बनाने सामान खरीदने एवं उसकी ब्रिकी को बढाने की दिशा में समुचित सकारात्मक कार्य कर सके। इसके पूर्व सब्जी भाजी विक्रेता श्री जयप्रकाश खरे लंबे समय तक एक छोटे ठेले पर सब्जी भाजी विक्रय कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। इसमें उनकी आय सिमित थी जिसके कारण घर में अपने बच्चो की दैनिक जरूरतो को पूर्ण करने में उन्हें अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड रहा था। वहीं मौसम के खराब हो जाने पर उनके सब्जियो की ब्रिकी कम हो जाती थी, जिससे उन्हें आर्थिक चुनौतियो का अधिक सामना करना पडता था। अनेक अवसरो पर सब्जी भाजी व्यवसाय चालू रखने हेतु उन्हे उधार का सहारा लेना पडा, बच्चो की पढाई, घर का किराया अन्य आवश्यकताओ को पूर्ण करना उनके लिये तब बडी चुनौती रहा। उन आर्थिक कठिनाईयों के बावजूद सब्जी भाजी व्यवसायी श्री जयप्रकाश खरे ने लगातार मेहनत करना कभी नहीं छोडा और अपने परिवार को बेहत्तर जीवन देने के प्रति विश्वास बनाये रखा। पीएम स्वनिधि योजना ने उन्हें जीवन में यह आत्म विश्वास दे दिया। जिससे वे अत्यंत प्रसन्न होकर अपना सब्जी भाजी व्यवसाय और बेहत्तर बनाने लगाकर प्रयासरत है।