शहीद कौशल यादव वीर चक्र की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई…
भिलाई, 25 जुलाई।छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक फाउंडेशन के तत्वावधान में आज **कारगिल वीर शहीद कौशल यादव (वीर चक्र)** की पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों एवं गणमान्य अतिथियों ने शहीद कौशल यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, वीरता एवं राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
इस कार्यक्रम को सफल, गरिमामय एवं यादगार बनाने में छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक फाउंडेशन के अध्यक्ष **हरप्रीत सिंह** के नेतृत्व में संगठन के सभी सदस्यों ने उल्लेखनीय योगदान दिया। विशेष रूप से **श्रीमती नमिता हांडा सलूजा, विजय सिंह, हनु नाग, गिरजेश सिंह, चंद्र मोहन, मनीष शर्मा, ओ.पी. सिंह, पंकज सिंह, जगदीश जी, ओम प्रकाश जी, के.पी. यादव जी, दीपक ठाकुर, दीपक सिंह, महेंद्र जी, जे.पी. गुप्ता, एस.के. झा, बेनी प्रसाद, संजीव सिंह, पी.सी. बघेल, घनश्याम साहू, अश्विनी जी, प्रतीक सलूजा जी,संतोष चंद्राकर** एवं अन्य सभी सदस्यों ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन से इस पुण्य अवसर को एक प्रेरणादायी एवं जीवंत श्रद्धांजलि सभा का स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में भिलाई शहर की जनता ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शहीद कौशल यादव वीर चक्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकों एवं विशिष्ट अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए शहीद के बलिदान को नमन किया और युवाओं से राष्ट्रप्रेम, सेवा तथा देशभक्ति के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विशेष अतिथि के रूप में, शहीद कौशल यादव वीर चक्र की माता, बड़े भाई श्री बच्चन यादव, पत्नी एवं पुत्र, पार्षद श्री सी जे एंथोनी जी, सिंह सिक्योर सिक्योरिटी के डायरेक्टर श्री शिवा सिंह, विधायक एवं शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी, विधायक श्री ललित चंद्राकर जी, विधायक श्री रिकेश सेन जी, कैबिनेट मंत्री श्री राकेश पाण्डे जी, श्री धर्मेंद्र यादव जी, दुर्ग एस एस पी श्री विजय अग्रवाल जी, ए एस पी श्री सत्यप्रकाश तिवारी जी, एस बी एच हॉस्पिटल, आरोग्यम ब्लड बैंक,37 बटालियन एन सी सी,1 आर एंड वी बटालियन, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, डॉक्टर श्रीमति मानसी गुलाटी, श्री मनीष पारिख जी (मेघ गंगा ग्रुप), अजय रात्रे जी, पूर्व विधायक श्री बदरूद्दीन कुरैशी, भिलाई जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी (बी जे पी), दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर जी (कांग्रेस), श्रुति फाउंडेशन, ओथ फाउंडेशन ,यादव समाज,सर्व समाज कल्याण समिति, एस एन जी स्कूल, मैत्री स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, इनर व्हील स्कूल, कल्याण कॉलेज, साइंस कॉलेज, बी आई टी कॉलेज , दुर्ग जिला सैनिक बोर्ड एवं अधिकारी के साथ साथ सभी भूतपूर्व बहादुर सैनिक।
छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक फाउंडेशन सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं भिलाई की सम्मानित जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग एवं सहभागिता से यह कार्यक्रम सफल, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय बन सका।


