हिंदू जनजागृति समिति द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा …
- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हिंदू जनजागृती समिती द्वारा गुरुपौर्णिमा महोत्सव का आयोजन
- हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए संघर्ष और साधना की दिशा पर मार्गदर्शन !
भिलाई– हिंदू जनजागृती समिती द्वारा दिनांक 29जुलाई2026 को श्री गजानन महाराज मंदिर, हुडको, भिलाई में गुरुपौर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है।
इस विषय पर जानकारी हिंदू जनजागृती समिती के छत्तीसगड एवं महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट जी ने बताया की इस अवसर पर “हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए संघर्ष और साधना की दिशा” विषय मार्गदर्शन होगा। प्रेस क्लब भिलाई मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे यह जानकारी दी गयी।
वर्तमान समय में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता, संगठन, आध्यात्मिक साधना तथा धर्माचरण की आवश्यकता है। सदियो से गुरु शिष्य परंपरा ने राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा हेतू समय समय पर नेतृत्व करते हुए समाज की दिशा दी है।
आज भी जब राष्ट्र और धर्म संकट मी है ऐसे समय मे गुरु का जीवन मी महत्व, साधना, धर्मशिक्षा लेने का महत्व अनन्यसाधारण है, सामाजिक एकता, राष्ट्रहित, संस्कृती रक्षा तथा समाज के समक्ष उपस्थित विभिन्न चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। साथ ही प्रत्येक हिंदू से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र एवं धर्म के उत्थान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का आग्रह किया गया है।
गुरु पौर्णिमा महोत्सव का आरंभ समिती के प्रेरणास्थान सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ जयंत बालाजी आठवले जी के गुरु प. पू. भक्तराज महाराज जी के प्रतिमा पूजन से होगा। महोत्सव मे अध्यात्म, धर्म, आयुर्वेद, साधना आदि विषयो पर सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ जयंत बालाजी आठवले द्वारा संकलित ग्रंथ प्रदर्शनी के साथ राष्ट्र एवं धर्म के बारे मी जागृती करने वाले फ्लेक्स प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी
इस अवसर पर सर्व समाज अध्यक्ष श्री मेघनाथ यादव जी, श्री कान्हा महाराज जी, श्री आशीष शर्मा जी, श्री कमल बिस्वाल जी, श्रीमती कल्पना निमजे जी तथा श्री पी. उपेंद्र जी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस गुरुपौर्णिमा महोत्सव मे उपस्थित रहकर राष्ट्र एवं धर्म रक्षा के लिए संकल्पबद्ध होकर यथाशक्ती तन मन धन से इस कार्य मे सहभागी होने का आवाहन हिंदू जनजागृती समिती द्वारा किया गया।
सुनील धनवट छत्तीसगढ़ एवं महाराष्ट्र राज्य संगठक हिन्दू जनजागृति समिति
