नगर निगम रायपुर ने भविष्य की जलप्रदाय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु ऐसे नागरिकों से नवीन जल कनेक्शन की संभावित मांग का विवरण आमंत्रित किया, जिनके पास वर्तमान में रायपुर नगर निगम का जल कनेक्शन उपलब्ध नहीं है…
- भविष्य की जलप्रदाय योजना तैयार करना सर्वे का उद्देश्य
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम को 150 एम एल डी जल शुद्धिकरण संयंत्र हेतु स्वीकृति प्राप्त है । शहर में भविष्य की जलप्रदाय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जल आपूर्ति योजनाओं के प्रभावी नियोजन के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के ऐसे नागरिकों से नवीन जल कनेक्शन की संभावित मांग का विवरण आमंत्रित किया गया है, जिनके पास वर्तमान में रायपुर नगर पालिक निगम का जल कनेक्शन उपलब्ध नहीं है।
इच्छुक नागरिक निर्धारित आवेदन प्रपत्र में आवश्यक जानकारी भरकर इस सर्वे मे भाग ले सकते हैँ ।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य केवल भविष्य की जलापूर्ति योजना तैयार करने, मांग का आकलन (डिमांड असेसमेंट ) करने तथा आवश्यक अधोसंरचना के नियोजन हेतु जानकारी एकत्रित करना है।