राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता जनजागरूकता अभियान का आमजनों से अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा…
- विभिन्न वार्डो की बस्तियों के रहवासी आमजन घर से सूखा और गीला कचरा पृथक – पृथक कर सफाई मित्र को देने लगे
- समस्त नगरवासियों से घर पर ही सूखा एवं गीला कचरा पृथक करके पृथक – पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को देकर रायपुर को स्वच्छ एवं सुन्दर शहर बनाने की पुनः विनम्र अपील*
रायपुर – स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर एवं नगर निगम आयुक्त श्री सबित मिश्रा के निर्देशानुसार सभी जोनो के वार्डो में लगातार आमजनो के मध्य स्वच्छता जागरूकता अभियान वार्ड पार्षदों सहित जोन कमिश्नरो एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में चलाये जाने का अब राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में फील्ड पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव प्रतिदिन नियमित डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य के दौरान सामने आ रहा है।
नगर निगम रायपुर क्षेत्र में शंकर नगर वार्ड जोन क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत जनता कालोनी एवं अन्य विभिन्न मोहल्लों , बस्तियों के रहवासी आमजनों द्वारा अपने घरों में 2 पृथक पृथक डस्टबीन रखकर उसमें सूखा और गीला कचरा पृथक -पृथक डस्टबीन में रखकर प्रतिदिन नियमित सफाई मित्र को सफाई वाहन में दिया जा रहा है।
नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग एवं स्वच्छ भारत मिशन शाखा द्वारा समस्त नगरवासियों से प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने उनके घरो पर आ रही सफाई वाहनो में सफाई मित्र को घर से ही सूखा और गीला कचरा पृथक -पृथक करके पृथक -पृथक डस्टबीन में देकर रायपुर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर राजधानी बनाने अपनी सक्रिय सहभागिता रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में दर्ज करवाने की एक बार पुनः विनम्र अपील की गई है।