निगम जोन 7 ने वार्ड 23 के मोतीलाल नगर में शनिवार को 35 सफाई कामगारों के गैंग से चलाया विशेष सफाई अभियान…
- नगर निगम जोन 7 कमिश्नर ने वार्ड 23 के मोतीलालनगर में शनिवार को विशेष सफाई अभियान का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण
रायपुर — आज शनिवार को रायपुर नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन अंतर्गत शहीद मनमोहन बक्शी वार्ड क्रमांक 23 के क्षेत्र में 35 सफाई कामगारों के विशेष गैंग से सफाई अभियान चलाया गया. इसमें जोन के प्रत्येक वार्ड के 5 सफाई कामगारों ने वार्ड 23 के मोतीलाल नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया.
प्रत्येक शनिवार को एक वार्ड की सफाई नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 सफाई कामगारों के विशेष गैंग से करवाई जाएगी. आज शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्रमांक 23 में 35 सफाई कामगारों के गैंग द्वारा की गयी विशेष सफाई के अभियान का वार्ड में प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू एवं सहित अन्य सम्बंधित जोन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में किया .
