दुर्ग/रिसाली।छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और लगातार बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संगठन मंत्री *संजीत विश्वकर्मा एवं गीतेश्वरी बघेल* के नेतृत्व में रिसाली स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कार्यालय का घेराव किया।
इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल बंद करने, बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा कराने तथा प्रभावित उपभोक्ताओं के यहां पुराने मीटर पुनः लगाने की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
*महिलाओं की सबसे बड़ी मांग:*
_”महतारी वंदन की राशि से ज्यादा जरूरी बिजली बिल से राहत है। सरकार बिजली बिल कम करने की स्थायी योजना लागू करे।”_
प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा ने कहा कि बिना जनता की सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और इसके बाद उपभोक्ताओं को 2 से 3 गुना तक अधिक बिल मिल रहा है। गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवार इस व्यवस्था से सबसे अधिक प्रभावित हैं।
उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और बिजली विभाग को *4 दिन में* अल्टीमेटम देते हुए कहा:
*”अगर स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए और अवैध बिल वसूली बंद नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी उपभोक्ताओं के साथ मिलकर मीटर से कलेक्शन काटकर डायरेक्ट कनेक्शन जोड़ने को मजबूर होगी।”*
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र समाधान नहीं निकाला तो पूरे छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में AAP की दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष *गीतेश्वरी बघेल* ने कहा कि बिजली मूलभूत अधिकार है। सरकार का उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना होना चाहिए, न कि आर्थिक बोझ डालना लेकिन यहां उल्टे ही अदानी के स्मार्ट मीटर को बेचने के लिए एवं पीएम सूर्य योजना को जबरन थोपने के लिए सारे षड्यंत्र किया जा रहे हैं।
अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए ए ई जगतार सिंह भट्टी ने मांगों को उच्च स्तर तक भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्थानीय क्षेत्रवासी बिजली उपभोक्ताओं सहित आम आदमी पार्टी के शशि भूषण , बसंती साहू,रीता चौधरी, मालती यादव, सुषमा गायकवाड, मोहसिन अहमद ,अनामिका सिंह, लालती चौधरी, पिंकी चौधरी , राजिम साहू, सावित्री साहू,सरोज कोसरे ,ममता डहरे, आनंद बाई ठाकुर, ज्योति चंदेल, छगन चंदेल, अनामिका सिंह,मनोज सिंह,उपेंद्र सिंह लक्ष्मी वर्मा, लीलावती चौधरी साथ सैकड़ो साथी उपस्थित रहे।






