बी.एड.द्वितीय सेमेस्टर के नतीजे घोषित,भिलाई महिला महाविद्यालय में शत- प्रतिशत रहा परिणाम …
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा घोषित बी.एड.द्वितीय सेमेस्टर के परिणामों में भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा हॉस्पिटल सेक्टर में संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन का क्रम जारी रखा है।महाविद्यालय की बी.एड.द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट 100% रहा ।बी.एड.द्वितीय सेमेस्टर के घोषित परिणामों के आधार पर प्रथम स्थान पर एस.मानसी (82.4%),द्वितीय स्थान आकांक्षा बाघमारिया (81.5%),व तृतीय स्थान पर अल्फिया हुसैन(78.6%) रही ।भिलाई महिला महाविद्यालय के एजुकेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री विजय कुमार गुप्ता,चेयरमैन, भिलाई महिला महाविद्यालय श्री अरविंद जैन एवं सेक्रेटरी, भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट श्री सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी ।भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा छाया क्लॉडियस ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की ।भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.मोहना सुशांत पंडित ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।विभाग के अन्य सहायक प्राध्यापिकाए डॉ.हेमलता सिदार,डॉ.भावना चौहान,श्रीमती नाज़नीन बेग,श्रीमती आशा आर्य,श्रीमती काकोली सिंघा,श्रीमती सत्यम मिश्रा एवं श्रीमती रोमा टंडन ने भी उन्हें बधाई दी ।