- अधिकारियों ने श्री गणेश समिति पदाधिकारियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी मांगी
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश कुमार साहू, उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज सहित पुलिस कमिश्नरेट के जोन क्षेत्र अधिकारियों की उपस्थिति में श्री गणेश पंडाल तेलीबांधा ओव्हर ब्रिज के पास और तेलीबांधा जैतखंभ के पास सडक पर लगाये जाने की जानकारी मिलते ही तत्काल स्थल पर पहुंच गई एवं संबंधित श्री गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से स्थल पर चर्चा कर उन्हें सडक पर श्री गणेश उत्सव पंडाल ना लगाने को लेकर समझाईश दी ।
नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह ने श्री गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों को श्री गणेश उत्सव पंडाल सडक पर नहीं लगाने की समझाईश दी एवं इस संबंध में श्री गणेश उत्सव पंडाल लगाने माननीय एनजीटी और राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमो एवं जारी दिशा निर्देशो का पूर्ण पालन करने कहा। जोन 3 जोन कमिश्नर सहित निगम जोन 3 अधिकारियों और पुलिस कमिश्नरेट अधिकारियों ने श्री गणेश उत्सव समिति पदाधिकारियों से श्री गणेश पंडाल सडक पर लगाने पर उनसे नियमानुसार आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र की जानकारी स्थल पर मांगी और इसमें शासन प्रशासन द्वारा नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने कहा ।


