रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन स्तर पर सफाई से संबंधित प्राप्त जनशिकायतो का संबंधित स्थलो पर तत्काल जोन स्वास्थ्य विभाग की सफाई मित्रो की टीमे भेजकर सफाई करवाकर कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम करते हुए प्राप्त जनशिकायतो का त्वरित निदान जोन के स्तर पर किया गया।
आज नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा पचपेडीनाका चौक के पास डुमरतराई सब्जी बाजार क्षेत्र के पास गुढियारी कोटा मार्ग के किनारे सिंगापुर सिटी के पास कोटा मार्ग के किनारे सफाई करवाकर कंचरा उठवाकर स्वच्छता जनशिकायत मिलते ही जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कायम की गई।




