- सुलभ शौचालयों के विधुत विच्छेदन से महामारी फैलने की आशंका
- चूंकि पूर्व बकाया राशि अत्यधिक है, निगम द्वारा बकाया विद्युत बिलो का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध रूप से किया जायेगा
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने छ.ग. राज्य विद्युत पावर कंपनी के संबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया है कि नगर पालिक निगम रायपुर एक स्थानीय स्वशासी संस्था है जो शहर के नागरिकों को निरंतर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराती है। निगम अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यालयों जलप्रदाय व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट उद्यानों एवं जनोपयोगी संस्थानों में विद्युत आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है।
वर्तमान में निगम के अधीन कुछ स्थानों के विद्युत बिलों का भुगतान निर्धारित समयावधि में नहीं हो पाया है, इसके कारण संबंधित विद्युत कनेक्शनों के विच्छेदन की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आम नागरिकों को मिलने वाली आवश्यक सेवाएं प्रभावित होंगी।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा है कि नगर पालिक निगम रायपुर के अंतर्गत आने वाले आवश्यक सेवा वाले संस्थानों एवं जनोपयोगी स्थलों के विद्युत कनेक्शन बकाया बिलों के कारण विच्देछित न किये जाएं। चूंकि पूर्व बकाया राशि अत्यधिक है, निगम द्वारा बकाया विद्युत बिलों का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध रूप से किया जायेगा।



