Home दुर्ग टाउनशिप के आवासों में मवेशी पालन बंद करने बीएसपी की अपील…

टाउनशिप के आवासों में मवेशी पालन बंद करने बीएसपी की अपील…

10
0

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग द्वारा भिलाई टाउनशिप के आवासों एवं आवासीय परिसरों में मवेशी पालन की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद टाउनशिप के विभिन्न आवासों एवं आवासीय परिसरों में मवेशी पालन किए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

आवासीय परिसरों में मवेशी पालन के कारण आसपास के क्षेत्रों में गंदगी एवं दुर्गंध फैलने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने की शिकायतें भी मिल रही हैं। इसके अलावा, मवेशियों के टाउनशिप क्षेत्र में खुले में घूमने तथा उनके आपस में लड़ने एवं सड़क पर दौड़ने के कारण सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति भी निर्मित हो रही है।

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा टाउनशिप के सभी आवासधारियों से अपील की गई है कि वे अपने आवासों एवं आवासीय परिसरों में मवेशी पालन की गतिविधियां बंद करें तथा मवेशियों को टाउनशिप क्षेत्र में खुले में विचरण करने से रोकें।

भिलाई इस्पात संयंत्र ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मवेशी के कारण टाउनशिप क्षेत्र में किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित होती है अथवा मवेशियों के कारण फैली गंदगी से स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होती है, तो चिन्हित मवेशी पालक आवासधारी को इसके लिए उत्तरदायी माना जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।