रायपुर -आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर मोवा में ओम शान्ति स्कूल के पीछे स्थित अनुपम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर पर हॉस्पिटल के डोर टु डोर कचरा कलेक्शन में हॉस्पिटल का मेडिकल वेस्ट मिक्स करके दिए जाने पर हॉस्पिटल प्रबंधन की संचालिका डॉ नम्रता सिरमौर को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए तत्काल स्थल पर 30 हजार रूपये का ई जुर्माना वसूलने की कार्रवाई
रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में रायपुर नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गयी.




