- जनगणना की तारीखों का ऐलान हो गया है। केंद्र सरकार ने 25 जनवरी से जनगणना कराने का फैसला किया है। सर्वे का काम 28 फरवरी तक चलेगा। चुनावी राज्यों के लिए बड़ा फैसला करते हुए, उन्हें इससे छूट दी गई है।
नई दिल्ली: जनगणना की तारीखों का ऐलान हो गया है। केंद्र सरकार ने 25 जनवरी से जनगणना कराने का फैसला किया है। सर्वे का काम 28 फरवरी तक चलेगा। चुनावी राज्यों के लिए बड़ा फैसला करते हुए, उन्हें इससे छूट दी गई है।
जनगणना की तारीखों का ऐलान
गृह मंत्रालय की तरफ ने जनगणना को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी से जनगणना होगी। इससे मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के बर्फ से ढके इलाकों को बाहर रखा गया है।



