भिलाई नगर, 14 सितंबर। छत्तीसगढ़ के लोकपर्व तीजा के अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने जनसेवा की एक अनूठी और सराहनीय पहल की है। तीजा पर मायके गईं बहनों के भाइयों के लिए 14 सितंबर को निःशुल्क भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। विधायक की इस पहल में सेवा के साथ-साथ अपनत्व और सामाजिक सरोकार की भावना भी दिखाई देती है।
आपको बता दें कि दिन के भोजन की व्यवस्था श्रीराम रसोई, नेहरू नगर, विधायक कार्यालय के सामने तथा राम रसोई, हनुमान मंदिर के पास सुपेला में की गई है। वहीं रात्रि भोजन के लिए वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न रेस्टोरेंट में निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी।
रात्रि भोजन का लाभ लेने के लिए श्वेताम्बर जैन मंदिर के सामने, जीरो रोड, शांतिनगर स्थित विधायक रिकेश सेन के कार्यालय से कूपन वितरित किए जाएंगे। इच्छुक भाई विधायक कार्यालय से कूपन प्राप्त कर निर्धारित स्थान पर कूपन दिखाकर रात्रि भोजन कर सकेंगे।
विधायक रिकेश सेन की यह पहल तीजा जैसे पारंपरिक पर्व को सेवा, संवेदना और अपनत्व से जोड़ने वाली पहल के रूप में देखी जा रही है। आमजन के बीच सहजता से उपलब्ध रहने और जनभावनाओं से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता दिखाने वाले विधायक रिकेश सेन की इस पहल की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। तीजा पर्व पर बहनों के मायके जाने की परंपरा के बीच भाइयों के लिए भोजन की यह व्यवस्था विधायक रिकेश सेन की जनसेवा के साथ सामाजिक सरोकार को भी दर्शाती है।



