रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4, 8 एवं 9 के क्षेत्र के अंतर्गत इको फ्रेंडली श्रीगणेशोत्सव पर्व मनाने हेतु गणेश पंडालों में पदाधिकारियों के मध्य स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें आवश्यक जानकारी दी गयी।
रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर एवं नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार और नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और नगर निगम उपायुक्त स्वास्थ्य श्री जसदेव सिंह बाबरा और मार्गनिर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 के अंतर्गत श्रीगणेशोत्सव 2026 को समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मनाये जाने व्यापक तौर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार तांडी एवं श्री विरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 क्षेत्र के अंतर्गत मीनाक्षी गणेश उत्सव समिति कटोरा तालाब और जोन 8 अंतर्गत जोन स्वास्थ्य विभाग द्वारा रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 में सरस्वती क्लब गणेशोत्सव समिति और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 में स्टार इलेवन गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों से जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में एवं जोन 9 क्षेत्र में कुशाभाउ ठाकरे वार्ड कमांक 7 क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न श्री गणेश उत्सव पर्व पंडालो में जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री भोला तिवारी की उपस्थिति में विभिन्न श्री गणेश उत्सव आयोजन समितियों के पदाधिकारियों से संपर्क कर श्री गणेश उत्सव पंडालो में इको फ्रेंडली श्रीगणेशोत्सव मनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक का दैनिक जीवन में उपयोग कदापि नहीं करने, सूखा और गीला कचरा अलग अलग डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने और फूलों के लिए अलग डस्टबिन रखने, अपने श्रीगणेश उत्सव पर्व पंडाल के परिसर के आसपास साफ सफाई को निरन्तर बनाए रखने, और श्रीगणेश जी की मूर्ति का विसर्जन रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा माननीय एनजीटी के आदेशानुसार निर्धारित स्थान में ही करने के प्रति जानकारी देकर इको फ्रेंडली श्री गणेशोत्सव पर्व मनाने जागरूक बनाया गया।











