रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत चंगोराभाठा में 2 भवन स्वामियों द्वारा लगभग 1500 वर्गफीट क्षेत्र में विभिन्न 2 स्थानो में भूतल पर अनुमति के विपरीत किये जा रहे,
व्यवसायिक भवन को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत नोटिस देने उपरांत अभियान चलाकर स्थल पर जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन एवं सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उपअभियंता
श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में व्यवसायिक भवन के अनाधिकृत भाग को हटाने की कार्रवाई की गई।






