Home रायपुर नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में रावतपुरा कालोनी फेस 2 में बिल्डरो...

नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में रावतपुरा कालोनी फेस 2 में बिल्डरो द्वारा ले आउट के बाहर निर्मित लगभग 40 अवैध निर्माणो को हटाने की अभियान चलाकर कार्रवाई…

9
0
  • बिल्डरों ने आगे निर्माण नहीं करवाने की बात कही
  • पूर्व में जलभराव होने, लाइट, पानी, नाली की समस्या से सम्बंधित जनशिकायतें मिली थीं

     रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन एवं कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा सहित अन्य सबधित नगर निगम अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में रायपुर

नगर निगम जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत रावतपुरा कालोनी फेस 2 क्षेत्र में ले आउट के बाहर निर्मित लगभग 40 अवैध निर्माणो को हटाने की अभियान पूर्वक कार्रवाई की गई। बिल्डरो ने इसमें ले आउट के बाहर अवैध निर्माण करवा रखा था। अब संबंधित बिल्डरो ने नगर निगम रायपुर से कहा है कि आगे निर्माण इसमे नहीं किया जायेगा।

जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव ने जानकारी दी है कि बिल्डर मुनरपे, रहमत, ओग, धनु सोनकर, मनोज चकधारी, रवि त्रिपाठी, आशु त्रिपाठी, अनवर, चेतन देवांगन, सुभाष विश्वकर्मा, सुखराम चकधारी, अजय साहू जय साहू अजय माखिजा, बसंत सतवाने, तिस्थ साहू, गोपाल देवांगन द्वारा रावतपुरा कालोनी फेस 2 में लगभग 40 निर्माण ले आउट के बाहर क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध रूप से करवाने की जानकारी मिलने पर नियमानुसार नोटिस देकर अभियान चलाकर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में निर्देशानुसार की गई।

सबधित बिल्डरो ने कहा है कि वे आगे उसमे निर्माण नहीं करेंगे। जोन कमिश्नर ने कहा कि उक्त क्षेत्र से पूर्व में जलभराव होने, लाइट, पानी, नाली की समस्या होने से सम्बंधित जनशिकायतें मिली थीं, जिन्हे गंभीरता से लेते हुए दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में रावतपुरा कॉलोनी फेस – 2 क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गयी है , उक्त प्रकरण में आगे नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।