Home रायपुर रायपुर नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में गीतांजलि नगर में भूतल ,...

रायपुर नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में गीतांजलि नगर में भूतल , प्रथम तल और द्वितीय तल पर निर्माणाधीन आवासीय भवन में फ्रंट एमओएस क्षेत्र में किये गए अतिरिक्त निर्माण को नोटिस देकर तोड़ा गया…

3
0

रायपुर -रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 अंतर्गत गीतांजलि नगर क्षेत्र अंतर्गत निर्माणकर्ता भवन स्वामी विशाल मेघानी, नीरज मेघानी द्वारा भूखंड रकबा लगभग 498 वर्गमीटर में भवन निर्माण अनुज्ञा विधिवत लेने के बाद लगभग 700 वर्गमीटर क्षेत्र में भूतल,

प्रथम तल और द्वितीय तल में फ्रंट एमओएस क्षेत्र में अतिरिक्त निर्माण करवाया गया था, इस पर नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा उक्त प्रकरण में सम्बंधित निर्माणकर्ता भवन स्वामी विशाल मेघानी, नीरज मेघानी को नगर पालिक निगम अधिनियम के अंतर्गत प्रक्रिया के अनुरूप नियमानुसार 3 नोटिस जारी की गयी,

जिस पर सम्बंधित निर्माणकर्ता भवन स्वामी द्वारा नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग में राजीनामा करमे आवेदन कर दिया गया, प्रकरण में फ्रंट एमओएस क्षेत्र में अतिरिक्त निर्माण कराये जाने के कारण नियमानुसार राजीनामा नहीं किया जा सकता.

प्रकरण में रायपुर नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा सम्बंधित निर्माणकर्ता भवनस्वामी को फ्रंट एमओएस में किये गए अतिरिक्त निर्माण को हटाने जाने हेतु पत्र नियमानुसार प्रेषित किया गया, किन्तु प्रकरण में सम्बंधित निर्माणकर्ता भवन स्वामी द्वारा फ्रंट एमओएस क्षेत्र में किये गए अतिरिक्त निर्माण को स्वतः नहीं हटाए जाने के कारण आज

नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग द्वारा सम्बंधित स्थल पर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश कुमार साहू, उपअभियंता श्रीमती पूनम साहू सहित पुलिस प्रशासन बल की उपस्थिति में अभियान चलाकर किये गए अतिरिक्त निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गयी.