Home लाइफस्टाइल सूजी और दही पीसकर बन जाएगा स्वादिष्ट नाश्ता, कम तेल में लगेगा...

सूजी और दही पीसकर बन जाएगा स्वादिष्ट नाश्ता, कम तेल में लगेगा कुरकुरा, श्याम की रसोई से मिली रेसिपी…

8
0

सूजी और दही पीसकर बन जाएगा स्वादिष्ट नाश्ता, कम तेल में लगेगा कुरकुरा, श्याम की रसोई से मिली रेसिपी

अगर आप सुबह की जल्दबाजी में कुछ हल्का और कम तेल वाला बनाना चाहते हैं, तो रेसिपी आपके लिए बेस्ट है। सूजी, दही और पानी को मिक्सी में पीसकर तैयार किया गया यह नाश्ता बेहद स्पंजी बनता है। आप इसे बिना तेल के स्टीम करके भी खा सकते हैं या फिर तवे पर हल्का सा सेककर कुरकुरा बना सकते हैं।

रोज सुबह नाश्ते में क्या नया और हेल्दी बनाया जाए, यह हर घर की बड़ी चिंता होती है। अगर आप वही पोहा या उपमा खाकर बोर हो चुके हैं, तो श्याम किचन की यह आसान रेसिपी जरूर ट्रॉई करें। सूजी और दही का घोल बनाकर इसे भाप में पकाया जाता है, जिससे यह बहुत ही सॉफ्ट और जालीदार बनता है।

इस नाश्ते की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 1 चम्मच तेल का इस्तेमाल होता है। सेहत का ध्यान रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिसे आप तीखी नारियल या टमाटर की चटनी के साथ मजे से खा सकते हैं। तो चलिए इस रेसिपी को आसानी से बनाने का तरीका जानते हैं

सूजी और दही का बैटर तैयार करें

एक मिक्सी के जार में 1 कप सूजी, आधा कप दही और आधा कप पानी डालें। इसे मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर एक स्मूथ बैटर तैयार कर लें। अब इस बैटर को एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें। जार में थोड़ा सा बैटर लगा रह जाता है, इसलिए उसमें 1/4 कप पानी डालकर बाउल में ही मिला लें।

बैटर में मसाले और तेल मिलाएं

तैयार बैटर में 1 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच पिसी हुई चीनी और 1 चम्मच तेल मिलाएं। सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद बैटर को ढककर थोड़ी देर के लिए सेट होने रख दें।

थाली को ग्रीस करें और ईनो मिलाएं

नाश्ता पकाने के लिए एक थाली लें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें। अब बैटर में आधा चम्मच ईनो पाउडर और उस पर आधा चम्मच पानी डालकर हल्के हाथों से मिला लें। ईनो मिलाने के बाद तुरंत ही इस बैटर को ग्रीस की हुई थाली में डाल दें।

भाप में 15 मिनट पकाएं

एक कड़ाही में दो गिलास पानी डालें और बीच में एक स्टैंड रख दें। जब पानी उबलने लगे, तो बैटर वाली थाली को स्टैंड के ऊपर रखें। अब ढक्कन लगाकर इसे मीडियम फ्लेम पर 15 मिनट के लिए भाप में स्टीम होने दीजिए। भाप में पकने से नाश्ता हेल्दी भी रहेगा।

ठंडा करके टुकड़ों में काटें

15 मिनट बाद थाली को बाहर निकालें और थोड़ा ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद यह आसानी से कट जाता है। इसे चाकू की मदद से तिकोने या मनपसंद छोटे टुकड़ों में काट लें। यह नाश्ता बिना सेके भी बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी लगता है।

सूजी का नाश्ता बनाने की आसान रेसिपी

तवे पर हल्का सा सेकें

अगर आप इसे थोड़ा सा क्रिस्पी बनाना चाहते हैं, तो एक तवे पर हल्का सा तेल लगाएं। कटे हुए टुकड़ों को तवे पर रखकर दोनों तरफ से हल्का गोल्डन स्पॉट्स आने तक सेक लें। इसे अपनी पसंदीदा तीखी या खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें।