मंत्रालय स्तर पर मिटींग अरेंज किया जाएगा —————————-
नवा रायपुर (छत्तीसगढ़):
दिनांक 28 सितंबर 2026 को प्रस्तावित “रायपुर तुता मंत्रालय चलो” कार्यक्रम और सफाई कामगारों की 11 सूत्रीय मांगों के संबंध में रायपुर पुलिस प्रशासन (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय) द्वारा बुलाई गई आवश्यक बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में यूनियन के प्रतिनिधियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अडिशनल एसपी) श्री अभिषेक झा जी के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक के मुख्य बिंदु एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देश:
धरना प्रदर्शन स्थल: पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि कार्यक्रम केवल निर्धारित धरना प्रदर्शन स्थल (तुता) पर ही आयोजित किया जाएगा;धरना स्थल से निकलकर सडक तक जायेंगे जहाँ रोकेगा वही ज्ञापन दिया जाएगा
शांतिपूर्ण आयोजन व नियम: कार्यक्रम को पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन वर्जित रहेगा, उल्लंघन करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
यूनियन का पक्ष व प्रमुख समस्याएँ:
यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि कामगारों ने हमेशा लोकतांत्रिक व अनुशासित दायरे में रहकर अपनी माँगें रखी हैं, किंतु शासन-प्रशासन द्वारा लंबे समय से उनकी न्यायोचित समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।
यूनियन ने मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं को रेखांकित किया:
1. नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट सफाई कामगारों को समय पर वेतन न मिलना।
2. कामगारों के साथ अनुचित श्रम व्यवहार एवं काम से छंटनी।
3. स्वास्थ्य, सुरक्षा उपकरणों एवं बीमा योजना के लाभ से वंचित रखा जाना।
4. ठेकेदारों, सुपरवाइजरों एवं कथित भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा कामगारों का शोषण, गाली-गलौच व प्रताड़ना।
प्रशासनिक आश्वासन एवं भावी कदम:
सफाई कामगारों की 11 सूत्रीय मांगों की गंभीरता को देखते हुए अडिशनल एसपी श्री अभिषेक झा जी ने तत्काल संबंधित एसडीएम श्री रवि सिंह को तलब किया।
मंत्रालय स्तर पर बैठक: नगरीय प्रशासन मंत्रालय के संयुक्त संचालक से यूनियन प्रतिनिधियों की शीघ्र बैठक आयोजित कराने हेतु 11 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित कर दिया गया है।
समय निर्धारण: संयुक्त संचालक से समय मिलते ही यूनियन को सूचित कर दिया जाएगा।
अन्य माँगें: अन्य जनहित के मुद्दों पर भी संबंधित विभागों के साथ चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया है।
बैठक का समापन शांतिपूर्ण प्रदर्शन बनाए रखने और कामगारों की न्यायसंगत मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने के अनुरोध के साथ हुआ।
बैठक में उपस्थित प्रमुख यूनियन प्रतिनिधि:
कल्याण सिंह पटेल, महेश साहू, मुकेश टंडन, कलादास डहरिया, अरिम शिवारे, रामानंद, मनोज कोसरे, लूर्द मैरी, सविता, सोनू बेगम एवं त्रिवेणी।
विनीत:
नगरीय निकाय जनवादी सफाई कामगार यूनियन जिला -दुर्ग
(छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति) 22/9/2026



