Home जांजगीर चांपा दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर 30 सितंबर से…

दिव्यांगजनों के लिए नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर 30 सितंबर से…

6
0
  • अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय आयोजन, 29 तक करा सकेंगे पंजीयन

जांजगीर-नैला। हाथ-पैर से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सामान्य जीवन की ओर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन सेवा समिति, नैला-जांजगीर द्वारा नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्व. श्रीमती द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्व. श्री केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति में आयोजित यह शिविर 30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक श्री अग्रसेन भवन, नैला-जांजगीर में लगेगा।

शिविर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी शारीरिक आवश्यकता और माप के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह है कि इसके लिए लाभार्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगी प्रक्रिया

शिविर के दौरान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाभार्थियों का पंजीयन, जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कृत्रिम अंग लाभार्थी के शरीर की आवश्यकता और माप के अनुसार तैयार कर उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर में शामिल होने के इच्छुक दिव्यांगजन 29 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन एवं नि:शुल्क जांच के लिए लाभार्थियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा उपलब्ध होने पर दिव्यांग प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलेगा लाभ

आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उनके जीवन को अधिक सहज और आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना है। नि:शुल्क कृत्रिम अंग मिलने से ऐसे लोगों को दैनिक कार्यों में सुविधा के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

शिविर के प्रायोजक संजय केदार अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल हैं। आयोजन श्री अग्रसेन सेवा समिति, नैला-जांजगीर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

इन नंबरों पर करें संपर्क

पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए अमर सुल्तानिया-9425223035, विक्रांत अग्रवाल-9329155831, दीपक सिंघानिया-9098113111, अखिल बंसल-9827979541, आकाश सिंघानिया-7879963975, नवदीप अग्रवाल-9993447477, निकुंज भोपालपुरिया-8269857444, अनुभव अग्रवाल-8085415395, आदित्य भोपालपुरिया-9993787355, यश भोपालपुरिया-6264192878 एवं अंकित अग्रवाल-9907027500 से संपर्क किया जा सकता है।