जांजगीर-नैला। नगरपालिका परिषद जांजगीर-नैला में प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) की सदस्यता को लेकर सभापति निर्मला सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया है। इस संबंध में नगरपालिका परिषद कार्यालय की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, नगरपालिका परिषद जांजगीर-नैला की पीआईसी सदस्य रहे मोतीलाल डहरिया के निधन के कारण रिक्त हुए पद की पूर्ति के लिए सभापति निर्मला सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया है। इस संबंध में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष रेखा देवा गढ़वाल द्वारा अनुशंसा पत्र भी भेजा गया था।
नगरपालिका परिषद कार्यालय ने सभापति निर्मला सिंह को सूचित करते हुए पीआईसी की समस्त बैठकों में नियमानुसार उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। पत्र की प्रतिलिपि नगरपालिका अध्यक्ष, संबंधित सभापति तथा सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक सूचना एवं कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
पीआईसी नगरपालिका परिषद की महत्वपूर्ण समिति होती है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श और निर्णय की प्रक्रिया संचालित होती है। ऐसे में सभापति निर्मला सिंह की प्रस्तावित सदस्यता से परिषद की कार्यप्रणाली में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।



