How to Get Glowing skin: आजकल के दौर में खराब खानपान, पोषण की कमी और तनाव की वजह से वक्त से पहले ही स्किन पर बुढ़ापे के निशान दिखने लगते हैं. ऐेसे में अगर आप भी अपनी स्किन पर को टाइट और सुंदर रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको घर पर ही एक बेहतनी एंटी एजिंग क्रीम बनाने की ट्रिक बता रहे हैं जो समय से पहले बूढ़ी हो रही आपकी स्किन को टाइट और सुंदर कर सकती है.
चेहरे पर आएगा गुलाबी ग्लो
बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीली स्किन की समस्या होना आम बात है. लेकिन आजकल खानपान में पोषण की कमी, तनाव और प्रदूषण की वजह से समय से पहले ही स्किन बूढ़ी दिखने लगती है. अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं तो इसके लिए महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स या बॉटोक्स ट्रीटमेंट कराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.यहां हम आपको घर पर ही नेचुरल कोलेजन सीरम बनाने का तरीका बता रहे हैं जो हमारी रसोई में रखी अलसी ओमेगा-3 से ही बनकर तैयार हो जाएगी. अलसी फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है जो स्किन के नेचुरल कोलेजन को बूस्ट करता है.
जब अलसी के जेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल, विटामिन E और बादाम तेल मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है तो यह जादुई कोलेजन सीरम बन जाता है जो ढीली स्किन को टाइट रखने और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है. इसे हफ्ते में 3 बार लगाने से 45 की उम्र में भी त्वचा 25 जैसी खिली-खिली और चमकदार दिखने लगती है. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका!
सामग्री:
2 बड़े चम्मच अलसी के बीज
1 कप पानी
बादाम का तेल
1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल (या बाजार का प्योर जेल)
1 विटामिन E कैप्सूल का तेल (स्किन बैरियर रिपेयर के लिए सीक्रेट इंग्रीडिएंट)
बनाने का तरीका:
एक बर्तन में 1 कप पानी और 2 चम्मच अलसी डालकर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट उबालें. जब पानी में सफेद झाग आने लगे और वह चिपचिपे जेल जैसा बनने लगे, तो गैस बंद कर दें.
Advertisement
जेल को तुरंत गर्म-गर्म ही किसी सूती कपड़े या छलनी की मदद से कटोरी में छान लें (ठंडा होने पर यह गाढ़ा हो जाता है).
इस अलसी के जेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 विटामिन E कैप्सूल का ऑयल डालकर अच्छी तरह फेंटें.
चेहरा अच्छे से धोकर सुखा लें. अब इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर नीचे से ऊपर की तरफ लगाएं.
20-25 मिनट तक सूखने दें जब तक स्किन खिंची-खिंची महसूस न हो. फिर सादे पानी से चेहरा धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें. हफ्ते में 3 बार इसका इस्तेमाल करें.
—- समाप्त —-



