भिलाई। सेक्टर 7 हाईस्कूल दशहरा मैदान में सार्वजनिक दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन
भिलाई में युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई के तत्वावधान में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को सेक्टर 7 हाईस्कूल दशहरा मैदान में किया जा रहा है। इसमें दशहरा पर्व के लिए समिति का गठन किया गया है ।इस वर्ष समिति में कार्यक्रम के आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है जिसमें मार्ग दर्शक वैशाली नगर के विधायक श्री रिकेश सेन जी अध्यक्ष प्रेम चंद देवांगन ,कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एवं समिति के आयोजक चन्ना केशवलू होंगे ।भिलाई में समिति की बैठक अध्यक्ष प्रेम चंद देवांगन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे ।समिति के पदाधिकारियों के द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया ।उपस्थित सदस्यों ने भी स्वागत किया। इस वर्ष दशहरा महोत्सव में 65 फीट ऊँचा रावण, 50 फीट कुंभकरण और 50 फीट ऊँचा मेघनाथ के पुतले का निर्माण होगा ।साथ ही आंध्र प्रदेश काकीनाडा की सुप्रसिद्ध भव्य आतिशबाजी एवं IPL स्तर की आतिशबाजी दर्शकों के लिए आयोजित की जाएगी ।मार्स बैंड आर्केस्ट्रा का आयोजन मनोरंजक प्रस्तुति और 8000 लोगों के बैठने की व्यवस्था कार्यक्रम को और भी भव्य होने जा रहा है । चार विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर विशेष रूप से युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल, भिलाई और सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस भव्य आयोजन में शामिल होकर दशहरा पर्व उल्लास का अनुभव करें।यह जानकारी समिति के आयोजक चन्ना केशवलू ने दी ।



