Home दुर्ग शरद पूर्णिमा के अवसर पर यूथ हॉस्टल्स के सदस्यों ने किया नेचर...

शरद पूर्णिमा के अवसर पर यूथ हॉस्टल्स के सदस्यों ने किया नेचर ब्यूटी बाईक एडवेंचर ट्रैकिंग…

6
0

दुर्ग भिलाई । यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया राजनांदगाँव इकाई द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय नेचर ब्यूटी बाईक एडवेंचर ट्रैकिंग का आयोजन किया गया । दुर्ग भिलाई रायपुर के 51सदस्यों ने इस नेचर ब्यूटी बाईक एडवेंचर ट्रैकिंग में डोंगेश्वर महादेव चोड़राधाम गण्डई , ठाढ़पानी वॉटरफॉल सरईपतेरा साल्हेवारा और बेतालरानी घाटी छुईखदान के खूबसूरत सौन्दर्य का अवलोकन किया । इस आयोजन में राजनांदगाँव इकाई के सदस्यों सहित कुल 80 स्त्री-पुरुष सदस्यों ने हिस्सा लिया ।

 

आयोजन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए दुर्ग भिलाई इकाई के प्रेसिडेंट ऋषिकान्त तिवारी ने बताया कि यह राजनांदगाँव इकाई का बहुप्रतीक्षित पहला आयोजन था । इस आयोजन में हमें सदस्यों का आशातीत उत्साह देखने मिला । ट्रैकिंग का पहला पड़ाव डोंगेश्वर महादेव चोरड़ाधाम रहा । वहाँ की प्राकृतिक छटा से प्रतिभागी मंत्रमुग्ध हो गये । यहाँ पर झरना पहाड़ नदी झील सभी का मिला जुला रूप देखने मिलता है । यह स्थान अत्यन्त ही मनोहारी है ।

 

दुर्ग भिलाई इकाई के चेयरमेन के. सुब्रमण्यम ने बताया कि डोंगेश्वर महादेव से साल्हेवारा के बीच पहाड़ खाई घने जंगल और रोमांचक घाटी ने सभी का मन मोह लिया । सभी प्रतिभागियों को यहाँ शुद्ध प्राणवायु का लाभ मिला । साल्हेवारा में भोजन के बाद सभी ठाढ़पानी वॉटरफॉल सरईपतेरा पहुँचे । यह तीरथगढ़ जलप्रपात का छोटा रूप है । पर्यटकों को यहाँ तीरथगढ़ के विहंगम सौन्दर्य की अनुभूति होती है । यहाँ सदस्यों ने जी भरकर जल क्रीड़ा किया । उत्साही सदस्य वॉटरफॉल में खूब भीगे और नहाये ।

 

दुर्ग भिलाई इकाई के वाइस प्रेसिडेंट सुधीर अवधिया ने बताया कि वॉटरफॉल के बाद सदस्य साल्हेवारा से छुईखदान की दिशा में चल पड़े । सूर्यास्त के पहले पहले सभी लोग बेतालरानी घाटी पहुँच गये । हेयर पिन की तरह सत्रह मोड़ों वाली इस रोमांचक घाटी का सौन्दर्य अवर्णनीय है । दूर दूर तक फैली मैकल पर्वत श्रृंखला और आकाश चूमती पेड़ों की ऊँचाइयाँ बहुत ही आकर्षक हैं । शाम को छुईखदान में चाय नाश्ता के साथ शरदपूर्णिमा का अमृत खीर प्रसाद वितरण भी हुआ । सभी प्रतिभागी सदस्य राजनांदगाँव इकाई द्वारा आयोजित इस नेचर ब्यूटी बाईक एडवेंचर ट्रैकिंग में अत्यन्त प्रसन्न और ऊर्जावान हुए ।

 

आयोजन को सफल बनाने में राजनांदगाँव इकाई के पदाधिकारी राजेन्द्र वर्मा , मिनेश मिश्रा , अनुराज श्रीवास्तव , अजय बाम्बेश्वर सहित दुर्ग भिलाई इकाई सचिव सुबोध देवाँगन , अंशुल देवाँगन , प्रिया जांगड़े , के. स्तुति , निखिल त्रिपाठी , काशवी त्रिपाठी , मोहम्मद अलमास , संजय द्विवेदी , पी. के. द्विवेदी , सुधा द्विवेदी , किशोर छबलानी , लिगेन्द्र वर्मा , अथर्व वर्मा , योगेन्द्र वर्मा , एकाग्र वर्मा , संजीव सिंह , रूपेश साहू , तोरणलाल साहू , मोरध्वज साहू , तिलक साहू , कविता छाबड़ा , जयशंकर शर्मा , भानुप्रिया शर्मा , अजय धोबले , चैतन्य ऋषि , राजश्री श्रृंगारपुतले , जे. आर. दिल्लीवार , माधव राव शेरके , प्रतिभा शेरके , त्र्यंबक बंजारे , संजय महाजन , नवीन सिंह , देशबन्धु शर्मा , दिव्या शर्मा , किरण शर्मा , श्रेया शर्मा , आदित्य शर्मा , अंशु पाण्डेय , ममता पाण्डेय , निशिता पाण्डेय , दयाशंकर पाल , लता पाल , आदित्य पाल , अजय पाल , बृजभूषण मिश्रा , आनन्द शुक्ला , अनुराधा शुक्ला , वैभवी शुक्ला सहित राजनांदगाँव इकाई के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही ।