March 13, 2026

10 लोगों ने मिलकर आदिवासी महिला के साथ की दरिंदगी, बेहोश होने तक नोचते रहे दरिंदे

720

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहाँ आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ 8 से 10 लोगों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है. शुरुआती तहकीकात में सामने आया है कि युवती के प्रेमी से मिलने गई थी. इसमें उसकी भूमिका दिखाई दे रही है. पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है. 

पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है. पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है. SDPO अजीत कुमार विमल ने बताया कि एक आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात हुई. महिला द्वारा कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है, फिलहाल महिला से पूछताछ के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है. 

पीड़िता ने बताया कि पहले ही घात लगाए 8 से 10 व्यक्तियों ने उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया. जब वह बेहोश हो गई तो सभी उसे छोड़कर फरार हो गए. दूसरे दिन जब उसे होश आया तो वह  बाजार पहुंची तथा गांव के लोगों को आपबीती बताई. फिर गांव के लोगों ने पुलिस को खबर दी. SDPO अजीत कुमार बिमल ने बताया कि महिला दिल्ली में काम करती है. सिर्फ कुछ दिन पहले ही वह अपने गांव आई थी. प्रेमी से मिलने के बाद यह घटना हुई. पीड़ित प्रेमी का मोबाइल नंबर नहीं बता पा रही है तथा इस घटना के पश्चात् से प्रेमी भी फरार चल रहा है. 

You may have missed