Home Uncategorized संविदा कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन आज, निकालेंगे “माई पिला रैली”

संविदा कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन आज, निकालेंगे “माई पिला रैली”

17
0

रायपुर : बीते एक महीने से अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने आज एक और बड़ी रैली करने का फैलसा किया है। इस रैली को संविदा कर्मचारियों ने “माई अउ पिला” रैली का नाम दिया है। इस रैली में सभी संविदा कर्मचारी महिलाओं और बच्चों के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे।

बता दें कि, नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश भर के हजारों संविदा कर्मचारी 3 जुलाई से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई अलग-अलग तरीके अपनाकर सरकार तक अपनी बातों को पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन अभी तक इनकी मांगो पर कोई चर्चा नहीं हुई है। हाल ही में बजट सत्र के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने संविदा कर्मचारियों की सैलरी में 27% की बढ़ोतरी की थी, लेकिन इससे भी बात नहीं बनी। “माई अउ पिला” रैली से पहले भी संविदा कर्मचारी संवाद रैली निकाल चुके हैं।