Home छत्तीसगढ़ मसोरा में कोण्डागांव विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ शुभारंभ

मसोरा में कोण्डागांव विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ शुभारंभ

2
0

जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष कार्यक्रम में रहे उपस्थित
जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय कर्मचारियों के मध्य खेला गया रस्साकसी का खेल

कोण्डागांव विकासखण्ड हेतु विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया खेल ओलंपिक का शुभारंभ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसोरा से किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़िया खेल ओलंपिक में सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों एवं शासकीय कर्मचारियों के मध्य रस्सा कसी का सदभावना मैच खेला गया। जिसमें पुरूष एवं महिला जनप्रतिनिधियों के दलों ने दोनों बार शासकीय कर्मचारियों को हराया। इस दौरान स्कूली बच्चों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।