Home छत्तीसगढ़ दीपक बैज के प्रथम दुर्ग आगमन पर दुर्ग एनएसयूआई कार्यकर्ता ने जोरदार...

दीपक बैज के प्रथम दुर्ग आगमन पर दुर्ग एनएसयूआई कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया

8
0

प्रेस विज्ञप्ति

दुर्ग के रोमन पार्क में कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय संकल्प सिविल में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज का प्रथम दुर्ग आगमन पर छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में सैकड़ों एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ आयोजन स्थल से पहले अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत कर संकल्प शिविर कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक संख्या में दुर्ग NSUI के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु प्रशिक्षण देने पहुंचे सभी वक्ताओं से बूथ मैनेजमेंट और भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की जानकारी संबंधित जानकारी प्राप्त किए साथ ही सोनू साहू ने बताया कि दीपक बैज जी जो को खुद एनएसयूआई के छात्र राजनीति से अपनी राजनीति की शुरुआत कर आज वे विधायक सांसद से लेकर छःग प्रदेश कांग्रेस के कमेटी के नेतृत्व कर रहे हैं निश्चित ही माननीय अध्यक्ष जी से मिलकर उनकी बातों सुनकर युवा साथियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला भविष्य में पार्टी जो भी जिम्मेदारी साथियों देगी उसे पूरा ईमानदारी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में हर एक एनएसयूआई के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से अब की 75 पार सीट जीतने के लिए पूरी मजबूती के साथ बूथ ब्लॉक सेक्टर में जाकर कार्य करेगी और पुनः छःग में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान देगी वही मुख्यमंत्री जी के सलाहकार विनोद वर्मा एवं राजेश तिवारी ने संकल्प शिविर में आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरी जोश ऊर्जा के साथ संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।