Home देश KBC 15 के दूसरे करोड़पति Jasnil Kumar भी नहीं दे पाए 7...

KBC 15 के दूसरे करोड़पति Jasnil Kumar भी नहीं दे पाए 7 करोड़ के इस सवाल का जवाब, क्या आप बता सकते हैं?

1
0

अमिताभ बच्चन के रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ इन दिनों दर्शकों के बीच छाया हुआ है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। शो में अब तक कई कंटेस्टेंट आए जो लाखों-करोड़ों रुपये जीत गए। उन्हीं में से एक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के छोटे से शहर अनवाक के एक स्टोर मैनेजर जसनील कुमार भी हैं, जो शो से 1 करोड़ की राशि जीत कर गए, लेकिन जसनील चाहते तो वो 7 करोड़ की राशि जीत सकते थे, लेकिन उन्होंने उस सवाल का सही जवाब देने से पहले ही शो क्विट कर दिया।

हालांकि, हमेशा की तरह शो के दौरान जसनील कुमार ने भी शो के होस्ट और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से खुब सारी बातें की। उन्होंने बताया कि अगर वो शो में अच्छी खासी राशि जीत जाते हैं तो वो अपने माता-पिता के लिए एक अच्छा सा मकान बनाना चाहते हैं, क्योंकि वो अभी वो कच्चे मकान में रहते हैं, जो आधा मिट्टी का बना है और आधा ईंट का।

इस सवाल का जवाब देकर Jasnil Kumar बने 1 करोड़ के मालिक 

सवाल था – किसके द्वारा किए गए यज्ञ के बाद बचे सोने का इस्तेमाल पांडवों ने अपने खजाने को फिर से भरने और अश्वमेध यज्ञ आयोजित करने के लिए किया था? A). विकर्ण, B). मरुत्त, C). कुबेर और D). लिखित

जसनील कुमार (Jasnil Kumar) ने इस सवाल का सही जवाब B). मरुत्ता को चुना और 1 करोड़ के मालिक बन गए, जिसके बाद वो फूट-फूटकर खुशी से रोने लगे और अमिताभ बच्चन के गले से लग गए।