भिलाई। भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन, एसबीएस हॉस्पीटल, वयम
मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल एवं कलर्स चिल्ड्रन हॉस्पीटल के संयुक्त
तत्वाधान में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन 1 दिसंबर को सुबह 10
से 4 बजे तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्केट ब्लाक नं. 6 शॉप नं. 27
खुर्सीपार में आयोजित है। डॉ. अकांक्षा परगनिहा शिशु रोग विशेषज्ञ,डॉ.
एस.आर प्रसाद सहित अन्य डॉक्टरों की टीम व पैरामेडिकल स्टाफ अपनी सेवाएं
देगा। ट्रांसपोर्ट्स इंद्रजीत सिंह व मलकीत सिंह ने इस शिविर में अधिक से
अधिक लोगों के लाभ लेने की अपील की है। यह पूर्णत: नि:शुल्क हेल्थ शिविर
है। इसमें शिशु रोग,बीपी,शुगर, जनरल चेकअप एवं दंतरोग से संबंधित उपचार
हेतु मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकों से दवा एवं परामर्श ले सकते है।
Home Uncategorized 01 दिसंबर को खुर्सीपार में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर…एसबीएस,कलर्स, वयम अस्पताल के...


