Home देश भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल में फैसला

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल में फैसला

13
0

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है. जयपुर में आज हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम ने नाम पर फाइनल मुहर लग गई है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राजस्थान में भी बीजेपी ने सीएम पद के नाम का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगी है. भजन लाल शर्मा राजस्थान की सांगानेर सीट से विधायक हैं.

भजन लाल शर्मा मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं. वह संगठन में लंबे समय से काम कर रहे हैं. भजन लाल शर्मा इससे पहले बीजेपी प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते आ रहे हैं. यहां गौर करने वाली बात यह है कि भजन लाल पहली बार विधायक बने हैं. वह जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव जीते हैं. यहां बीजेपी ने सीटिंग विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था. भजन लाल शर्मा ने सांगानेर से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भजन लाल शर्मा चार बार प्रदेश के महामंत्री रहे हैं. इससे पहले वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े रहे. संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के चलते ही पार्टी ने उनको राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया है. बीजेपी आलाकमान ने राजस्थान में मुख्यमंत्री ने नाम पर आम सहमति बनाने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों, राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को आज यानी मंगलवार को जयपुर भेजा था.