March 11, 2026

प्रधानमंत्री जनमन योजना: 15 जनवरी को कसडोल में होगा मेगा इवेंट का आयोजन

IMG-20230826-WA0207

गौरतलब है की भारत सरकार द्वारा चिन्हित विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान योजना (पीएम जनमन) की शुरूआत की गई है। पीएम जनमन योजना के तहत 9 केंद्रीय मंत्रालयों की मौजूदा योजनाओं के माध्यम से अगले 3 साल में 11 गतिविधियों के अंतर्गत उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान किया जाना है। इस कार्ययोजना में पक्के मकान, संपर्क मार्ग, स्वच्छ जल, मोबाइल-चिकित्सा, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी निर्माण, वन धन केंद्र की स्थापना, बहुद्देशिय केन्द्र निर्माण, विद्युतीकरण प्रकाश व्यवस्था ग्रिड प्रणाली,मोबाइल टावर की स्थापना,कौशल विकास को सम्मिलित किया गया है,इसके अतिरिक्त शत प्रतिशत आधार कार्ड, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, जन-धन खाता, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदना योजना, सुरक्षित मातृ अभियान, राष्ट्रीय डायलिसिस, सिकलसेल रोग उन्मूलन, किसान सम्मान निधि,किसान क्रेडिट कार्ड, जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा बीमा पेंशन का भी लाभ दिया जाना है।

You may have missed