June 9, 2026

जानलेवा इश्क ने 2 को सुला दी मौत की नींद…

408

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एकतरफा प्यार में पड़े 2 युवकों को लड़की से मिलने के बहाने बुलाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए शवों को नहर में घास से दबा कर छुपा दिया. हालांकि आरोपियों की ये साजिश ज्यादा टिक नहीं पाई और पुलिस ने इस अंधेकत्ल मामले में 3 नाबालिग सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आपको बता दें कि, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के सलखन गांव के 2 किशोर की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. जानकारी के अनुसार, 5 लड़कों ने दोनों किशोर को लड़की से मिलाने के बहाने नहर के पास बुलाया था. जिसके बाद पांचों ने मिलकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया.

जानकारी के अनुसार, नवागढ़ थाना के बरगांव में एकतरफा प्यार के कारण दोनों को मौत के घाट उतारा गया है. दोनों को मारकर नहर में अलग-अलग स्थानों में पैरा से दबाया दिया था. बाइक को तालाब में फेंक दिया. हालांकि, गांव में लगे cctv फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 363, 302, 201,120 बी,147,149,325 आईपीसी के तहत कार्रवाई की है.

You may have missed